गाजें बाजे के साथ निकली गई कलश शोभा यात्रा

  • महुली कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला
  • कलश शोभा यात्रा में सजी झांकी रही आकर्षण का केंद्र

नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा महुली स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से शुक्रवार को श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला के लिए भब्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की मनमोहक झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। गाजें बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा में पीले परिधानों में महिलाएं जहां मंगलचार गा रही थी। वहीं युवाओं की टोली के जयकारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

महुली कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से सोमवार को श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला के लिए भब्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकाली गई कलश शोभा यात्रा पहले दुर्गा मंदिर फिर टैक्सी स्टैंड तिराहे पहुंची, वहां से उत्तर चौराहा, बौरियहवा मोड़ से डिहवा, कुर्मियान व ब्राह्मण मुहल्ला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित राम नारायण घर द्विवेदी सहित पांच पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मंडप में कलश स्थापना कराया। आयोजक कमेटी और हनुमान गढ़ी के महंत बाबा गौतम दास और ग्राम प्रधान महेश यादव ने बताया कि प्रतिदिन दो बजे से छः बजे तक वृज धाम वृन्दावन वन से पधारी कथा ब्यास परम पूज्या सुमन किशोरी  द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा।

तथा रात्रि में आठ बजे से एक बजे तक अयोध्या से आई आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा राम के जीवन का सजीव मंचन करेगी। कथा के मुख्य यजमान उमेश मद्धेशिया व उनकी धर्मपत्नी रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव, मनमोहन चतुर्वेदी, योगेन्द्र मिश्र, हिमांशु द्विवेदी, माधव द्विवेदी, डाक्टर अनिल यादव, सूरज यादव, संजय जयसवाल, दिलीप यादव, अशोक मिश्र, मनीष मिश्र, चंद्रहास त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र उर्फ भकालू बाबा राधेश्याम गुप्ता, क्रीस शर्मा, अजय मद्धेशिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

नाथनगर क्षेत्र के 12 छात्र छात्राएं नवोदय विद्यालय में चयनित

आर एन ग्लोबल अकैडमी अलीनगर नाथ नगर के अध्यापक अखिलेश सर के सानिध्य एवं दिशा निर्देशन में सफल हुए छात्र पूर्व विधायक अलगू चौहान तथा विद्यालय के प्रबंधक रामा यादव ने दिया बधाई आशुतोष मिश्रा संतकबीर नगर जनपद के नाथनगर विकास क्षेत्र के एक दर्जन छात्र नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफल घोषित हुए। इसके […]

Read More
Purvanchal

नाथनगर ब्लॉक में DM का औचक निरीक्षण: टेढ़ी दीवार देख भड़के, गिरवाने का दिया आदेश

आशुतोष मिश्रा नाथनगर/संतकबीरनगर। शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक में जिलाधिकारी आलोक कुमार के औचक निरीक्षण से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय में भारी अनियमितताएं सामने आईं। टेढ़ी दीवार और घटिया निर्माण सामग्री देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दीवार गिरवाकर मानक के अनुसार पुनः निर्माण कराने के निर्देश […]

Read More
homeslider Purvanchal

43 लाख की लागत से प्राचीन हनुमान मंदिर का होगा सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। विकास खंड घुघली के ग्राम सभा सिरसिया में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यासप्रदेश सरकार आस्था के केंद्रों के संरक्षणऔर विकास को लेकर प्रतिबद्ध – जय मंगल कन्नौजिया विधायक सदरचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विकास खण्ड घुघली के ग्राम सभा सिरसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं […]

Read More