गैस एजेंसी पर हिंसक झड़प, महराजगंज पुलिस कर रही मामले की जांच

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद अचानक हिंसक झड़प के रुप में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे, जबकि एजेंसी संचालक और कर्मचारी नियमों के अनुसार पर्ची के आधार पर ही वितरण करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवकों ने आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान वायरल वीडियो के जरिए की जा रही है। चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

ईरान मिशन के बाद अमेरिकी F-35 में इमरजेंसी लैंडिंग, हमले के दावे से बढ़ा तनाव

Uttar Pradesh

महराजगंज जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मनेगा ईद पर्व

330 ईदगाह, 360 मस्जिदों में नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं ईद का पर्व : पुलिस अधीक्षक     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू […]

Read More
Uttar Pradesh

विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी का पिस्टल साथ घुसने का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

विकास भवन में पिस्टल लेकर घुसा बर्खास्त कर्मचारी  प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया बड़ा कदम विकास भवन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा मेटल डिटेक्टर- CDO      उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज के विकास भवन में हुई सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विकास […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां में बचपन स्कूल के बच्चों ने मनाया ईद का पर्व

आपसी भाईचारा, प्रेम और मिठास का पर्व है ईद- अंजली डाइरेक्टर बचपन स्कूल उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज।  नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने ईद का पर्व सेलिब्रेट किया। यह सेलिब्रेशन सेशन 2026- 2027 के सिर्फ नये बच्चों के साथ किया गया। बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों का […]

Read More