केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए अब तक कुल 7.19 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा  चुके हैं, जिससे इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जारी डेली बुलेटिन के अनुसार, चारधामों में केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 2.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के लिए 2.12 लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम के लिए 1.34 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 1.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए भी 1,150 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस बार पंजीकरण का अधिकांश हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से हुआ है। गुरुवार को ऑफलाइन केंद्रों—हरिद्वार, ऋषिकेश, नयागांव और हर्बर्टपुर—में कोई नया पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ, जिससे डिजिटल व्यवस्था के प्रति श्रद्धालुओं का बढ़ता रुझान साफ नजर आता है

ये भी पढ़ें

सिन्धी महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धामवार पंजीकरण के आंकड़े
केदारनाथ : 2,40,114
बद्रीनाथ : 2,12,334
गंगोत्री : 1,34,242
यमुनोत्री : 1,31,219
हेमकुंड साहिब : 1,150
कुल पंजीकरण : 7,19,059

विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क, संचार और ऑनलाइन सुविधाओं के कारण चारधाम यात्रा पहले से अधिक सुगम हो रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार और प्रचार-प्रसार से भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी आई है। आने वाले दिनों में पंजीकरण संख्या और बढऩे की उम्मीद है, जिससे प्रशासन के सामने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की चुनौती भी बढ़ेगी।

Uttarakhand

अंकिता हत्याकांड में ‘वीआईपी’ की गिरफ्तारी न होने पर आर-पार के संघर्ष का ऐलान

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में न्याय की मांग एक बार फिर उफान पर है। ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने का ऐलान कर दिया है। देहरादून स्थित शहीद स्मारक में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मंच ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में पांच नये चेहरे शामिल

देहरादून। आखिरकार विधानसभा चुनाव से पहले धामी कैबिबेट की बरसों से खाली पड़ी कुर्सियों पर भाजपा विधायकों की ताजपोशी कर दी गयी। शुक्रवार को लोकभावन में राज्यपाल ने भाजपा विधायकों खजान दास, राम सिंह कैढा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। नये कैबिनेट विस्तार में देहरादून, […]

Read More
homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More