- आपसी भाईचारा, प्रेम और मिठास का पर्व है ईद- अंजली डाइरेक्टर बचपन स्कूल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज। नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने ईद का पर्व सेलिब्रेट किया। यह सेलिब्रेशन सेशन 2026- 2027 के सिर्फ नये बच्चों के साथ किया गया। बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों का परिचय रोजा, इफ्तार, सेहरी, नमाज, अजान आदि शब्दों से कराया गया। बच्चों को बताया गया कि ईद आपसी प्रेम व भाईचारे का पर्व है। बच्चे ईद की पोशाक में बहुत सुन्दर लग रहे थे।
ये भी पढ़ें
ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और मिठास का पर्व है। हम सबको आपस में प्रेम से रहना चाहिये। हम सबको बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। हम सबको अच्छा इंसान बनाना चाहिए और समाज में इंसानियत और मानवता बनाये रखना चाहिये। बच्चों में श्रीवन्या, सौम्या, रक्षित, अद्विक, अनिका, राजवीर, जाग्रति, लक्ष्य, जतिन, काव्या, ओम, मशरफ, दानिश, विनायक, भावेश, लूईस आदि थे। टीचर्स में रिंकल, श्रद्धा, मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, अंजली, ईशा, प्रियंका, प्रीती, अंशिका और इशिता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
ईरान मिशन के बाद अमेरिकी F-35 में इमरजेंसी लैंडिंग, हमले के दावे से बढ़ा तनाव
