केंद्र की गलत नीतियों से खड़ा हुआ गैस संकट : डॉ. हरक सिंह रावत

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में LPG गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि एक ओर सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है। वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 25 और 45 दिनों का अंतर तय कर दिया गया है। इससे साफ है कि गैस आपूर्ति में समस्या है, लेकिन सरकार इसे मानने से बच रही है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि उपभोक्ताओं के बीच इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है, जबकि गैस की आवश्यकता सभी को समान रूप से होती है।

ये भी पढ़ें

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

डॉ. रावत ने बताया कि देहरादून सहित कई शहरों में ऐसी गैस एजेंसियां हैं जो अब नगर निगम या नगर पालिका क्षेत्रों में आती हैं, लेकिन जब उनका आवंटन हुआ था तब वह क्षेत्र ग्रामसभा के अंतर्गत थे। इसी कारण उन्हें ग्रामीण श्रेणी की एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि आज वे सभी क्षेत्र नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के वार्डों में शामिल हो चुके हैं और वहां रहने वाले उपभोक्ता भी शहरी हैं, लेकिन उन्हें अभी भी ग्रामीण श्रेणी में रखकर 45 दिन बाद गैस बुकिंग की बाध्यता लागू की जा रही है। यह सरकार की अव्यवहारिक और दोहरी नीति है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

डॉ. रावत ने मांग की कि शहरी क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण श्रेणी की गैस एजेंसियों को तुरंत शहरी श्रेणी के बराबर सुविधा देते हुए 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि गैस संकट के चलते सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी तक सीमित हैं।

homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More
Crime News Uttarakhand

रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

नया लुक ब्यूरो रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

नया लुक ब्यूरो देहरादून। शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव व जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डा.संदीप सिंघल को हटा दिया है। . प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल विद्युत निगम के अधिशासी निदेशक व निदेशक आपरेशन अजय कुमार सिंह को […]

Read More