मुख्य सचिव ने नैनीताल में विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण 

नया लुक ब्यूरो

नैनीताल। जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंची धाम मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्यों और नैनीताल माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे, सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले यातायात सुचारू किया जाए। यह भी कहा कि स्थायी मोटर पुल बनने तक अस्थायी रूप से बेली ब्रिज स्थापित कर आवागमन चालू रखा जाए।

अधिकारियों ने बताया कि 18.15 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल बनाया जा रहा है, जिसके लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्य सचिव ने ₹10 करोड़ की लागत से बने भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन पुल का भी निरीक्षण किया, जो अब यातायात के लिए खुल चुका है। उन्होंने कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोअर माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, SSP मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोहर सिंह धर्मशक्तू, SDM वाजिश खलीक, मोनिका आदि अधिकारी मौजूद रहे।

homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More
Crime News Uttarakhand

रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

नया लुक ब्यूरो रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

नया लुक ब्यूरो देहरादून। शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव व जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डा.संदीप सिंघल को हटा दिया है। . प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल विद्युत निगम के अधिशासी निदेशक व निदेशक आपरेशन अजय कुमार सिंह को […]

Read More