देश के प्रधान सेवक को एक आम भारतीय का खुला पत्र

माननीय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम।

आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूँ, मन में एक अजीब सी बेचैनी है… एक चिंता है, जो सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की है। जो इस देश से प्रेम करता है, वो एक बार फिर आपकी ओर निहार रहे हैं। दुनिया एक बार फिर युद्ध की भयावह छाया में खड़ी है। ऊर्जा के रास्तों पर हमले हो रहे हैं। समुद्रों में आग की लपटें तैर रही है। क्रूज़ धू-धू कर जल रहे हैं और दुनिया भर में पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसे कठिन समय में, देश की नज़रें फिर से आपकी ओर उठ रही हैं। उसी विश्वास के साथ, जो कोरोना काल में आपने कर दिखाया था। जब पूरा देश ठहर गया था, तब आपने ही हमें संभाला था। आपके वो शब्द आदेश नहीं थे। आपने हौसला दिया था। आपने 140 करोड़ लोगों के दिलों में भरोसा जगाया था कि हम मिलकर हर संकट से निकल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

प्रधानमंत्री जी, आज फिर वही समय आ गया है। एक बार फिर देश को आपकी आवाज़ की ज़रूरत है। आपसे विनम्र निवेदन है कि एक बार फिर मोर्चा संभालिए। जरूरी दफ्तर चलें, लेकिन जहां संभव हो, ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दिया जाए। कोरोना के समय हम सबने साबित किया था कि भारत का नागरिक अनुशासन और जिम्मेदारी दोनों निभा सकता है। आज भी वही भावना जीवित है, ‘नेशन फर्स्ट’ यह शब्द हमारे लिए कोई नारा नहीं, जीवन का सिद्धांत है। अगर आप एक बार कह दें, तो लोग खुद ही अपने कदम रोक लेंगे। सड़कों पर गाड़ियां कम हो जाएंगी, लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाएंगे। आपके एक अनुरोध पर अनावश्यक यात्राएं बंद हो जाएंगी। इस बार भी लोग अपने घरों में रहकर देश की सेवा करेंगे। बिना किसी शिकायत के, बिना किसी मजबूरी के, सिर्फ और सिर्फ देश के लिए।

ये भी पढ़ें

भारत की कूटनीति रंग लाई, ईरान से भारत पहुंचे तेल टैंकर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

प्रधानमंत्री जी, बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कुछ समय के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। हमने यह भी सीख लिया है। अगर इससे देश की ऊर्जा बचती है, तो कोई भी माता-पिता पीछे नहीं हटेगा। बच्चे भी समझते हैं कि देश पहले है, बाकी सब बाद में। हमारे देश के स्कूलों में अब वो सुविधाएं हो गई हैं, जिससे लोग ऑनलाइन अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। कोचिंग सेंटर सब ऑनलाइन हो सकते हैं। यहां से ऊर्जा का अच्छा खासा बचत हो सकता है। अगर आप कह दें तो यह देश अपने जीवन में भी संयम ला सकता है। तीन समय की जगह दो समय भोजन कर सकता है। सादगी अपना सकता है। भारत ने हमेशा कठिन समय में ‘कम में भी संतोष’ का रास्ता चुना है। चना-चबैना खाकर भी यह देश मुस्कुराता रहा है और आगे भी मुस्कुराएगा, अगर बात देश की हो।

ये भी पढ़ें

गैस किल्लत के वैश्विक संकट से यूपी भी बुरी तरह प्रभावित

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

हम सब जानते हैं कि दुनिया के कई देश आज युद्ध और अस्थिरता में डूबे हुए हैं। लेकिन भारत… भारत आज भी शांति, विश्वास और स्थिरता का प्रतीक है। यह आपके नेतृत्व का ही परिणाम है कि इस उथल-पुथल भरी दुनिया में हमारा देश एक सुरक्षित आश्रय बना हुआ है। एक और विनम्र निवेदन है ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों, जैसे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से गैस उत्पादन, पर भी तेज़ी से काम हो। अगर प्रशासनिक बाधाएं दूर हों, तो यह देश आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ा सकता है।
प्रधानमंत्री जी, यह देश आपको सिर्फ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि अपने “प्रधान सेवक” के रूप में देखता है। हमें भरोसा है। अटूट भरोसा। विश्वास है कि आपके एक आह्वान पर 140 करोड़ लोग फिर से एकजुट हो जाएंगे। बस एक बार…आप देश से कह दीजिए। फिर देखिए, यह भारत है, यह सब कुछ सह लेगा, सब कुछ बदल देगा…और हर संकट को अवसर में बदल देगा। आपके नेतृत्व में, हमें विश्वास है, भारत हर कठिनाई से उबर जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ में बढ़ती टकराहट, पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की आहट

सादर,
एक चिंतित लेकिन आशावान भारतीय

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

भौमेंद्र शुक्ल
भौमेंद्र शुक्ल सम्पादक, नया लुक समाचार पत्र एवं राष्ट्रीय मासिक पत्रिका www.nayalook.com

Entertainment homeslider National

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गाने के हिंदी वर्जन को बढ़ते विरोध के बीच यूट्यूब से हटा दिया गया है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स को लेकर […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका: अपने ही शीर्ष अधिकारी जोसेफ केंट ने दिया इस्तीफ़ा, लगाए गंभीर आरोप

नया लुक डेस्क ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ही टीम से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के निदेशक जोसेफ केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा न […]

Read More
National Politics

खरगे का मजाकिया तंज: वो मोहब्बत हमारे साथ की, शादी मोदी साहब के साथ

नई दिल्ली में बुधवार को राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देने का अवसर था, जिसमें गंभीर माहौल के बीच हल्के-फुल्के पलों ने भी जगह बनाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में राजनीतिक जीवन और राष्ट्र सेवा पर चर्चा की और बताया कि राजनीति में सच में रिटायर होना आसान नहीं […]

Read More