चक्की दुकान में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  •  कोर्ट के आदेश पर साढ़े तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने नीबाहोरिल गांव निवासी अनीत पाल की तहरीर पर गांव के आठ लोगो के खिलाफ चक्की की दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। महुली थाना क्षेत्र के अनीत पाल पुत्र स्व0 राम अचल ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है। कि 27 नवंबर 2025 की शाम करीब सात बजे वह आटा चक्की पर गेंहू पीस रहा था।

इसी दौरान गांव के ही रवि प्रताप पुत्र स्वर्गीय अवधेश, सत्यम पुत्र रवि प्रताप, प्रवीण पुत्र स्वर्गीय अवधेश, मनभावती पत्नी रवि प्रताप व चार नाम पता अज्ञात लाठी-डंडा व तमंचा लेकर दुकान में घुस गए। भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए वादी अनीत पाल को जमीन पर गिरा दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। विपक्षियों ने कट्टा सटा दिया। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उनकी बाउंड्री भी गिरा दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Crime News Uttarakhand

रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

नया लुक ब्यूरो रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक […]

Read More
Crime News Purvanchal

अबैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी बखिरा थाना क्षेत्र के छरांछ गांव का निवासी है आरोपी युवक संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिक्तौली नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा […]

Read More
Crime News

आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

महुली थाना क्षेत्र के ठाठर गांव का मामला आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के ठाठर गांव में रविवार को पट्टीदारों ने भूमि विवाद को लेकर दो लोगो की पिटाई कर दी। इस मामले में सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ लोगो के […]

Read More