उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न SIR के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ व  अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें

भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग: अखिलेश यादव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है सम्बंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनके मीणा, देहरादून जनपद के सीडीओ अभिनव शाह, सहित सभी जनपदों जनपदों के डिप्टी डीईओ व  अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स एसएलएमटी, एनएलएमटी ने भी प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें

कारागार विभाग के बकाया बजट में होगा करोड़ों का गोलमाल!

 

homeslider Uttarakhand

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है : धामी

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से […]

Read More
homeslider Uttarakhand

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में गड़बड़ी को लेकर BJP को कटघरे में किया खड़ा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि केवल उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे

देहरादून।  हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि  हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भेंट के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से […]

Read More