एक पल में टूटा पुल, मची अफरा-तफरी , रूप नगर हादसे ने हिला दी दिल्ली

pic 1773730644

सुबह का वक्त, लोग अपने-अपने काम के लिए निकल रहे थे, तभी अचानक नई दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। एक पुराना फुट ओवरब्रिज अचानक भरभराकर गिर पड़ा और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय एक महिला पुल पर मौजूद थी, जो पुल के साथ ही नीचे बह रहे नाले में गिर गई। कुछ ही सेकंड में वह नजरों से ओझल हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज उठाई।

ये भी पढ़ें

LPG संकट में क्या खाएं? बिना गैस के बनने वाले 5 हेल्दी और आसान विकल्प

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और दिल्ली पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गईं। नाले के आसपास का इलाका तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बना दिया गया। रेस्क्यू टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

किडनी को रखना है फिट? रोजमर्रा की इन चीजों से करें नेचुरल सफाई

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया। इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस घटना ने लोगों को 2018 के सिग्नेचर ब्रिज हादसे की भी याद दिला दी, जब एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। रूप नगर का यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शहर के पुराने ढांचों की अनदेखी का परिणाम भी माना जा रहा है।

Business Delhi National

दिल्ली में राहुल गांधी से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने 10 हजार करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

Rahul Gandhi Delhi rally: दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर कारोबारी संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीपावली के आसपास का समय […]

Read More
Delhi homeslider

दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, क्राइम ब्रांच से सिक्योरिटी तक बदलाव

Delhi Police News : दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती से जुड़े आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस की कई अहम […]

Read More
Delhi homeslider National

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, नेहा बोरा केस में फैसला आज

New Delhi:  तिरंगा रैली और प्रदर्शन से जुड़े मामलों को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि देश के नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया […]

Read More