स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मंच पर दो छात्राएं फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस प्रस्तुति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे स्कूल के माहौल के लिए अनुचित बता रहे हैं। वीडियो में मंच के पीछे बड़े अक्षरों में “Jeeban Jyoti Model School” लिखा दिखाई दे रहा है। वहीं मंच पर दो छात्राएं फिल्म Dilwale Dulhania Le Jayenge के एक गाने को रीक्रिएट करते हुए डांस करती नजर आती हैं। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद कई छात्र-छात्राएं और अन्य लोग भी दर्शक के रूप में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में डांस के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना होता है। ऐसे में इस तरह की प्रस्तुतियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इससे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर यह कार्यक्रम स्कूल प्रशासन की जानकारी में आयोजित हुआ है, तो इस पर स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Politics Uttar Pradesh

बाराबंकी में चंद्रशेखर आज़ाद की रैली को लेकर बढ़ी हलचल, भारी भीड़ जुटी

बाराबंकी में रविवार को चंद्रशेखर आज़ाद रावण की महारैली को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी के बैनर तले आयोजित इस रैली में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सुबह से ही रैली स्थल पर लोगों की भीड़ […]

Read More
homeslider International

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

यशोदा श्रीवास्तव नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होने वाली नई सरकार के कामकाज के तौर तरीकों की प्रतीक्षा में दुनिया के कई देश हैं लेकिन नेपाल के पड़ोसी देशों को खास तौर पर इसकी प्रतीक्षा बेसब्री से है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है, दोनों चुनाव […]

Read More
Delhi homeslider

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध […]

Read More