रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। यह आदेश तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन के साथ लागू किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नए नियम में क्या बदलाव

  1. जिन घरों में पहले से PNG कनेक्शन है, उन्हें नया घरेलू LPG कनेक्शन नहीं मिलेगा।
  2. जिन उपभोक्ताओं के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं दिया जाएगा।
  3. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा।

सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा उनके वितरक अब ऐसे घरों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर सकेंगे।

सरकार का क्या है उद्देश्य

सरकार का कहना है कि LPG की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना इस फैसले का मुख्य उद्देश्य है। इससे उन परिवारों तक रसोई गैस आसानी से पहुंच सकेगी, जिनके पास PNG जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। दरअसल, PNG गैस मुख्य रूप से बड़े शहरों और शहरी इलाकों में पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध है, जो अपेक्षाकृत सस्ती और पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है। वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी LPG सिलेंडर ही खाना बनाने का प्रमुख साधन है।

ये भी पढ़ें

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

‘एक घर-एक ईंधन’ नीति की ओर कदम

सरकार का यह फैसला “एक घर-एक ईंधन” नीति की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे PNG वाले क्षेत्रों में LPG की मांग कम होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या संबंधित कंपनी के पोर्टल के माध्यम से LPG कनेक्शन सरेंडर कर दें। सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

homeslider International

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

यशोदा श्रीवास्तव नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होने वाली नई सरकार के कामकाज के तौर तरीकों की प्रतीक्षा में दुनिया के कई देश हैं लेकिन नेपाल के पड़ोसी देशों को खास तौर पर इसकी प्रतीक्षा बेसब्री से है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है, दोनों चुनाव […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मंच पर दो छात्राएं फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस प्रस्तुति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे […]

Read More
homeslider International

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

घायलों में सातों नागरिक भारतीय उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा/नेपाल। मनोकामना देवी दर्शन से लौट रही एक भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे सात […]

Read More