विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां। महराजगंज जिले के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अड्डा बाजार में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने वर-वधू और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

ये भी पढ़ें

रोजाना कीवी जूस पीने से हो सकते हैं स्वास्थ्य से जुड़े ये जबरदस्त फायदे

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह योजना समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह करने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी नवदम्पतियों से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने नवदम्पतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

Uttar Pradesh

नौकरी करने नहीं आती तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें- हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश के सभंल में तैनात डीएम-एसपी को हाईकोर्ट की सलाह 16 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई होगी    उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात डीएम और एसपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सलाह दी है कि नौकरी करनी नहीं आती है तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें। […]

Read More
Uttar Pradesh Weather

बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में प्रशासन की तैयारियां तेज

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बसपा […]

Read More