पांच राज्यों के चुनाव का शेड्यूल आज हो सकता है घोषित, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज शाम चार बजे राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग के अनुसार प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की टीम पिछले कुछ सप्ताह से इन राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही थी। आयोग ने अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

फरवरी महीने में आयोग की टीम ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा किया था। इसके बाद 6 और 7 मार्च को केरल में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं 9 और 10 मार्च को पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इन दौरों के दौरान आयोग ने कानून व्यवस्था, मतदाता सूची में सुधार, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े मामलों में अपील की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई थी। वहीं अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

ये भी पढ़ें

अबरार की बोली ने फिर दिखाया क्रिकेट कारोबार और सरहदों के बीच तनाव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी आने वाले महीनों में समाप्त होने वाला है। पश्चिम बंगाल की विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होगा, जबकि तमिलनाडु का कार्यकाल 10 मई तक है। असम की विधानसभा का कार्यकाल 20 मई और केरल का 23 मई को खत्म होगा। वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 तक है। पिछले चुनावों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 2021 में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी और ममता बनर्जी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला था। असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।

ये भी पढ़ें

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

 

तमिलनाडु और केरल में एक-एक चरण में चुनाव कराए गए थे। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी, जबकि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने दोबारा सत्ता हासिल की थी। वहीं पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला था। सूत्रों के अनुसार इस बार पश्चिम बंगाल और असम में मतदान के चरणों की संख्या कम रखी जा सकती है ताकि चुनाव प्रक्रिया जल्दी और सुचारू रूप से पूरी हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामांकन की तारीख, मतदान की तिथियां और मतगणना की तारीखों की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

Politics Uttar Pradesh

योगी जी! ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय

उत्तर प्रदेश सब इंसपेक्टर की परीक्षा 14 मार्च 2026 को थी। उसमें एक प्रश्न था-‘अवसर के अनुसार बदलने जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें?’ जिसके चार विकल्प थे। पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी। यह साफ-साफ दर्शाता है कि पंडित यानी ब्राह्मणों पर बौद्धिक हमला से यह कम नहीं है। इस प्रश्न ने […]

Read More
Education homeslider National

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर घिरी NCERT की किताब

नई दिल्ली। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई एक एनसीईआरटी किताब में प्रकाशित एक टिप्पणी को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है। किताब में एक चित्र के संदर्भ में यह उल्लेख किया गया था कि ब्राह्मणों ने ब्रिटिश शासक ‘ब्रिटानिया’ को शास्त्र सौंपे और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रवेश के नए नियम लागू

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए […]

Read More