सपनों का साकार: गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से नेपाल की विश्व से कनेक्टिविटी मजबूत

  • भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • नई सरकार के सामने संचालन को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल।  भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले के भैरहवा में स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर चर्चा में है। देश में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद अब सभी की नजर नई सरकार पर है कि वह इस महत्वपूर्ण हवाई अड्डे को पूरी क्षमता से संचालित कर पाएगी या नहीं। लुम्बिनी क्षेत्र के पास स्थित यह हवाई अड्डा नेपाल का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जिसका उद्घाटन 16 मई 2022 को किया गया था। इसे विशेष रूप से लुम्बिनी आने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सीधे सुविधा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया था। उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में LPG की कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई

हालांकि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के बावजूद एयरपोर्ट से नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन अभी तक पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाया है। एयरपोर्ट संचालन विभाग से जुड़े अधिकारी मुरारी प्रसाद ढकाल के अनुसार, कुछ अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों ने सीमित उड़ानें शुरू की थीं, लेकिन यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम होने और संचालन संबंधी चुनौतियों के कारण कई उड़ानें नियमित नहीं हो पाईं। पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में होटल, परिवहन और पर्यटन सेवाओं में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। नेपाल होटल एसोसिएशन के केंद्रीय सदस्य सीपी श्रेष्ठ का कहना है कि लुम्बिनी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन एयरपोर्ट के पूर्ण संचालन के बिना इन संभावनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका मानना है कि सरकार को एयरलाइनों को प्रोत्साहन देने, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू करनी चाहिए, जिससे लुम्बिनी को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जा सके।

ये भी पढ़ें

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति अदाणी के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जोशी ने कहा कि एयरपोर्ट से जुड़ी इमिग्रेशन सेवाओं, कर्मचारियों की संख्या और पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करना भी बेहद जरूरी है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस मुद्दे को राजनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है। रूपन्देही निर्वाचन क्षेत्र से सांसद डॉ. लेखजंग थापा ने अपने चुनाव अभियान के दौरान गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी क्षमता से संचालित कराने का वादा किया था। उनका कहना है कि यदि एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय हो जाए, तो यह क्षेत्र पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का बड़ा केंद्र बन सकता है। स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापारियों को उम्मीद है कि नई सरकार इस एयरपोर्ट को प्राथमिकता देगी और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण हवाई केंद्र के रूप में विकसित करेगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि भैरहवा का गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई सरकार के लिए संचालन और प्रबंधन की पहली बड़ी परीक्षा बन सकता है

ये भी पढ़ें

बिजनौर में RSS जिला कार्यवाह के घर पर हमला

homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और साझा संस्कृति है। राजधानी Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में LPG की कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow समेत राज्य के कई जिलों में LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को राज्यभर में 1483 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार

वसूली बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों को खिला रहे जुआं अधिकारियों का जेल के अंदर मादक पदार्थों की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लखनऊ। न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपया…यह कहावत झांसी जेल अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में वसूली को बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी […]

Read More