उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती कुछ समय से पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। युवती का आरोप था कि कांस्टेबल ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसे टालता रहा और मानसिक रूप से परेशान करता रहा।
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र, आगरा की बताई जा रही है, जहां आरोपी कांस्टेबल तैनात था। युवती ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो रिकॉर्ड किया, उसमें उसने अपनी आपबीती बताते हुए कांस्टेबल और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवती रोते हुए कहती नजर आ रही है कि उसे धोखे में रखा गया और लंबे समय तक मानसिक और भावनात्मक तौर पर परेशान किया गया। उसने यह भी कहा कि अगर आरोपी शादी नहीं करना चाहता था तो उसे झूठे वादों में क्यों रखा गया। युवती ने वीडियो में न्याय की मांग भी की और कहा कि उसके साथ जो हुआ उसके लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई।अली अब्बास के निर्देश पर आरोपी कांस्टेबल जे.बी. गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों और वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद युवती के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
