उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज। नौतनवां निवासी एवं शिक्षक दिलीप कुमार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि दिलीप कुमार किसान कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। दलित समाज से आने और शिक्षा जगत से जुड़े होने के कारण किसानों के बीच उनकी गहरी पकड़ है। पढ़ा-लिखा होने के नाते वे किसानों की समस्याओं को बारीकी से समझते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आने से किसान कांग्रेस की पकड़ महराजगंज जनपद में और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, राजन शुक्ला, जिला महासचिव दिग्विजय पटेल, के. सी. पांडे, जिला सचिव श्याम करण पासवान, जिला पंचायत सदस्य अनवर अली, सुरेश सहानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निहाल इराकी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सहानी, नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, पूर्व प्रधान रामवृक्ष, पूर्व प्रधान राजाराम, शिबू मिश्रा, प्रमोद दुबे, रफीउल्लाह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब
