कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह राशि नकद, सोने और चांदी के आभूषणों के रूप में प्राप्त हुई है। दान की गिनती 9 मार्च से 12 मार्च के बीच की गई। इस दौरान मंदिर के कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ छात्रों ने भी गिनती के काम में सहयोग किया।
जानकारी के मुताबिक कुल संग्रह में करीब 2.78 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 16.16 लाख रुपये मूल्य के करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण और 12.35 लाख रुपये मूल्य के करीब 4.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण भी दान के रूप में मिले हैं। गिनती के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कई लोग लंबी मेजों पर बैठकर नोटों की गिनती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि नोटों को अलग-अलग ढेर में रखा गया है और फिर उन्हें व्यवस्थित तरीके से गिना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
मंदिर प्रशासन ने बताया कि चढ़ावे की इतनी बड़ी राशि को गिनने में कई घंटे लग गए। कई कर्मचारियों को लगातार नोट गिनते-गिनते थकान भी महसूस हुई रेणुका येल्लम्मा मंदिर कर्नाटक के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर में मिलने वाला दान धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और मंदिर परिसर के विकास में खर्च किया जाता है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था ही इस मंदिर की सबसे बड़ी ताकत है।
ये भी पढ़ें
