मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ईरान द्वारा किए गए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हमला इराक के समुद्री क्षेत्र में एक अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर किया गया था। बताया जा रहा है कि हमला आत्मघाती नाव के जरिए किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक जिस जहाज को निशाना बनाया गया उसका नाम “सेफसी विष्णु” बताया जा रहा है। यह जहाज इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास मौजूद था, तभी उस पर हमला किया गया। इस घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि बाकी चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जहाज पर कुल 28 लोग मौजूद थे। हमले के बाद 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों और समुद्री अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न पर विवाद: हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। Iran और Israel के बीच तनाव के साथ-साथ United States भी इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दोनों पक्षों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस इलाके में किसी भी प्रकार का हमला अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल सप्लाई पर असर डाल सकता है। भारत के लिए यह मामला इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि दुनिया भर में काम करने वाले नाविकों में बड़ी संख्या भारतीयों की है। कई भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर चालक दल के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हाल की घटनाओं में कुछ भारतीय नागरिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घायल लोगों का इलाज चल रहा है और भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है।
