उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज। सीएम योगी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप के मद्देनजर बुधवार की दोपहर स्थानीय भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के लोगों ने कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर बिहार के मौलाना सलीम का पुतला फूंका। लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
साथ ही गृहमंत्री भारत सरकार को संबंधित पत्र मौके पर पहुंचे सोनौली पुलिस को सौंपकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। भाजपाइयों ने कहा कि बिहार के मौलाना की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनत जायसवाल, मंडल मन्त्री राजू भारती, राजू कुमार, संदीप सिंह, नन्हे, प्रदीप, शमशेर चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
