यूपी में मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से जोड़ने की तैयारी, कानून में होगा संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के मदरसों को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार की योजना है कि मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध किया जाए, जिससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त डिग्री मिल सके। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए,उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम   1973 में संशोधन की तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार मदरसा शिक्षा परिषद के तहत संचालित कामिल और फाजिल कक्षाओं की परीक्षाएं अब संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित कराई जाएंगी। जिस जिले में मदरसा स्थित होगा, उसे उसी जिले के विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे किसी कॉलेज को विश्वविद्यालय से जोड़ा जाता है।

सरकार का मानना है कि इस कदम से मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी वही शैक्षिक अवसर मिल सकेंगे जो अन्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलते हैं। विश्वविद्यालयों से मिलने वाली डिग्री देश और विदेश में मान्यता प्राप्त होती है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और नौकरी पाने में आसानी होती है। अब तक मदरसों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कई बार डिग्री की मान्यता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई संस्थानों और नौकरियों में उनकी डिग्रियों को सीमित रूप से ही स्वीकार किया जाता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है। नई व्यवस्था के तहत जिस विश्वविद्यालय से मदरसा संबद्ध होगा, वही विश्वविद्यालय अपने अधिकार क्षेत्र के मदरसों में परीक्षाएं आयोजित कराएगा। परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और सफल छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फिलहाल इस संबंध में प्रस्ताव उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग  द्वारा तैयार कर लिया गया है। अंतिम परीक्षण के बाद इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद सरकार इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करेगी। मदरसों में दी जाने वाली डिग्रियों की समकक्षता पहले से तय है। ‘मुंशी’ को हाईस्कूल के बराबर, ‘मौलवी’ को इंटरमीडिएट के बराबर, ‘कामिल’ को स्नातक और ‘फाजिल’ को परास्नातक के समकक्ष माना जाता है। इस योजना को लेकर सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में समानता आएगी और मदरसों के विद्यार्थियों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

फरवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में बढ़ा निवेश, 25,978 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज

Uttar Pradesh

नौतनवां ट्रिपल डेथ केश में बड़ा खुलासा

नौतनवां पुलिस ने एसएसबी महिला जवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल        उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!नौतनवां कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फिर […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार अब […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगा ब्रेक

 सीएम ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के […]

Read More