नौतनवां ट्रिपल डेथ केश में बड़ा खुलासा

  • नौतनवां पुलिस ने एसएसबी महिला जवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!नौतनवां कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसएसबी की एक महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नौतनवां के दो मुहान घाट स्थित एसएसबी हेड क्वार्टर में तैनात महिला जवान बंदना का परिवार गांधीनगर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। रविवार को किसी समय उसके पति अमरेश कुमार ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी और उसके बाद कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अमरेश कुमार ने अपने घर की दीवार पर कुछ बातें लिखीं और एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और उसके परिवार के लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नौतनवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दीवार पर लिखे संदेश और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए एसएसबी की महिला जवान बंदना के खिलाफ पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें

यूपी में मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से जोड़ने की तैयारी, कानून में होगा संशोधन

 

पुलिस ने मंगलवार को महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगा ब्रेक

homeslider Uttar Pradesh

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार अब […]

Read More
Uttar Pradesh

यूपी में मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से जोड़ने की तैयारी, कानून में होगा संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के मदरसों को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार की योजना है कि मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध किया जाए, जिससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त डिग्री मिल सके। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए,उत्तर प्रदेश […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगा ब्रेक

 सीएम ग्राम परिवहन योजना को मंजूरी योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के […]

Read More