संपूर्ण समाधान दिवस में 104 मामले आए

 

  • डीएम ने सुनी शिकायतें, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान डीएम ने कुल 104 मामलों को सुना, जिनमें से 11 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने तहसील दिवस और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों की निगरानी स्वयं करें और अपने पर्यवेक्षण में उनका समाधान सुनिश्चित कराएं।

ये भी पढ़ें

तीन दिनों के इंतजार के बाद सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डीएम ने यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों में राजस्व, पुलिस, नगर पंचायत, जिला पूर्ति विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ नवनाथ प्रसाद, डीडीओ भोला कन्नौजिया, तहसीलदार कर्ण सिंह, सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

तीन दिनों के इंतजार के बाद सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रदेश के 75 जनपदों के 850 बच्चे राज्य मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा

 ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर आयोजन  75 जनपदों के 850 बच्चे दिखाएंगे हुनर, 23 बालिकाओं का होगा सम्मान लखनऊ। प्रदेश भर की बेटियों के आत्मसम्मान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को नया मंच देने की दिशा में ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर […]

Read More