ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: कब और कहां होंगे सेमीफाइनल मुकाबले? जानिए पूरा शेड्यूल और वेन्यू

Untitled 21 copy 5

नया लुक डेस्क

ICC T20 World Cup 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा फेज यानी सुपर-आठ मुकाबले अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो जाएंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे।

एक मार्च को खत्म होंगे सुपर-आठ मुकाबले

सुपर-आठ चरण का आखिरी दिन एक मार्च होगा, जब दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। इसके बाद शाम को भारत क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होगा। इस मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

पिता की अंतिम यात्रा में भावुक दिखे रिंकू सिंह, अर्थी को कंधा देते क्रिकेटर का वीडियो वायरल

चार मार्च को पहला सेमीफाइनल

T20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल चार मार्च को खेला जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कौन-सी टीमें आमने-सामने होंगी। वेन्यू को लेकर भी स्थिति पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर निर्भर है। यदि पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है। तो मैच कोलंबो में खेला जा सकता है, अन्य मुकाबला कोलकाता में आयोजित होगा।

पाँच मार्च को दूसरा सेमीफाइनल

दूसरा सेमीफाइनल पाँच मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। यदि भारतीय टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो उसके इसी मुकाबले में खेलने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More