सोनौली में पंखे से लटककर युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 रामजानकी नगर में बुधवार को एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद सहानी की 19 वर्षीय पुत्री मोना ने कपड़े का फंदा बनाकर घर में लगे छत के पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें 

फरेंदा विधायक की पहल पर सरकार द्वारा 91 गांवों के लिए बिजली योजना मंजूर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

परिजनों के अनुसार मोना पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Crime News

भोजन बनाते समय निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में लगी आग

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बन्धुपुर का मामला आशुतोष मिश्रा महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में सोमवार को खाना बनाते समय चूल्हा से निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में आग लग गई। समय रहते ग्रामीणों की प्रयास से आग को बुझाया जा सका। जिसके चलते ज्यादा नुकसान नही होने पाया। हालांकि कुछ गृह […]

Read More
Crime News

सचित्र: ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 12 हजार रुपये वापस

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर में चलाए जा रहे “ब्रेक साइबर क्राइम” अभियान के तहत महुली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक के 12 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधों की […]

Read More
Crime News

यूपी: मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये के मुद्रा लोन घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, नितिन चौधरी पर फर्जी दस्तावेजों के […]

Read More