होली पर्व को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Untitled 2 copy 33
  • कमिश्नरेट के सभी जोन के सर्किल अफसरों को सतर्क रहने को दिए गए निर्देश
  • पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने सभी थाना प्रभारियों दिए सख्त निर्देश,
  • अपने-अपने क्षेत्र में करें गहनता से चेकिंग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगामी होली पर्व और रमजान के मौके पर राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान कोई किसी तरह का खुराफात न कर सके इसके लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मातहतों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में गहनता से चेकिंग अभियान चलाएं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का फरमान जारी होते ही सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी एवं स्टेशन अफसर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

उधर ध्यान में रखते हुए लखनऊ को सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर गाजीपुर, इंस्पेक्टर चौक, वजीरगंज, सआदतगंज, ठाकुरगंज, गोमतीनगर, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, बीबीडी, हसनगंज, मड़ियांव, गुडंबा, बीकेटी, रहीमाबाद, मलिहाबाद, बंथरा, सरोजनीनगर, आलमबाग, विभूतिखंड सहित राजधानी लखनऊ के सभी थाना प्रभारी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पीएसी व आरएएफ जवानों के साथ मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि आगामी होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और इस दौरान किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More