गर्मियों में नहीं होनी चाहिए पानी की किल्लत: जलशक्ति मंत्री

  • जलशक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन व राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। गर्मियों के दौरान गांवों में पेयजल से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल निगम ग्रामीण मुख्यालय में जल जीवन मिशन और राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि गर्मियों के दौरान कहीं भी जलसंकट की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी अभी से जरूरी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंजीनियर रोजाना 10 ग्राम प्रधानों से बात कर पेयजल योजनाओं की जानकारी लें। अगर कोई समस्या आती है, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को कोई दिक्कत न आए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

समीक्षा में जलशक्ति मंत्री ने सड़क रिस्टोरेशन के कार्यों को और तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां मार्च अंत तक रिस्टोरेशन कार्यों को पूरा कर लिया जाए। साथ ही आला अधिकारियों को निर्देश कि वो मौके पर जाकर सड़क रिस्टोरेशन के कार्यों का निरीक्षण करें। किसी भी तरह की कमी होने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जलशक्ति मंत्री ने दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों को प्रगति से कराएं अवगत

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि इंजीनियर जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह का कोई संकोच नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। साथ ही जनता से भी संवाद बनाए रखें।

Analysis homeslider

बीजेपी से नाराज ब्राह्मणों पर सभी दलों का दांव

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीस साल लंबा वक्त होता है। इतने समय में चेहरे बदलते हैं, नारे बदलते हैं, गठबंधन टूटते-बनते हैं, लेकिन कुछ बुनियादी सच जस के तस रहते हैं। जाति, सामाजिक संतुलन और सत्ता तक पहुंचने की जद्दोजहद। साल 2007 में जिस सोशल इंजीनियरिंग ने सत्ता का ताला खोला था, करीब दो […]

Read More
Analysis homeslider

सपा की अविमुक्तेश्वरानंद के बहाने हिंदुत्व में फूट की कोशिश

प्रयागराज के झूंसी थाने में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ अदालत के आदेश पर दर्ज एफआईआर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक बार फिर धर्म, कानून और सत्ता के चौराहे पर ला खड़ा किया है। मामला जितना कानूनी है, उससे कहीं ज्यादा उसका असर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर दिख रहा है। आरोप […]

Read More
homeslider Religion

बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, भक्ति और उल्लास से सराबोर होगा ब्रज

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में होली को केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आनंद, प्रेम और भक्ति का महापर्व माना जाता है। जहां देश के अधिकतर हिस्सों में होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को दिन मनाई जाती है, वहीं ब्रजमंडल में इस उत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है। यहां होली का […]

Read More