खबर का असर : अयोध्या और गोरखपुर मंडल के लिए नामित हुए वरिष्ठ अधीक्षक

  • मुख्यालय ने अधिष्ठान कार्यों के लिए 16 मंडलीय जेलों पर किए नामित

लखनऊ। मंडलीय कारागार पर वरिष्ठ अधीक्षकों की तैनाती नहीं होने से अधिष्ठान का कार्य प्रभावित हो रहा है खबर का बड़ा असर हुआ है। कारागार मुख्यालय ने मंडलीय कारागारो पर वरिष्ठ अधीक्षक तैनात करने के बजाए विभिन्न जेलों पर तैनात वरिष्ठ अधीक्षकों को मंडलीय कारगारों के अधिष्ठान के काम को निपटाने के नामित कर दिया गया है। अयोध्या मंडलीय कारागार की जिम्मेदारी मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिक्षक शशिकांत सिंह और गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी वाराणसी सेंट्रल जेल पर तैनात वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज विवाद के बाद 13 छात्रों को नोटिस

बीती 18 फरवरी को अयोध्या और गोरखपुर परिक्षेत्र के मंडल की जेलों पर वरिष्ठ अधीक्षकों की तैनाती नहीं होने से अधिष्ठान का कार्य प्रभावित हो रहा है खबर प्रकाशित हुई। कारागार मुख्यालय ने खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद मुख्यालय ने वरिष्ठ अधीक्षक नामित करने का आदेश जारी किया। वर्तमान समय में प्रदेश में 16 मंडलीय कारागार है। इसमें करीब आधा दर्जन मंडलीय कारागारों पर वरिष्ठ अधीक्षक के बजाए अधीक्षक तैनात है। वरिष्ठ अधीक्षक नहीं होने से इन मंडलीय कारागारों में वार्डर संवर्ग के अधिष्ठान के कार्य में बाधित हो रहे थे।

ये भी पढ़ें

मिर्जापुर जेल अधीक्षक की तानाशाही से वार्डर की मौत!

मुख्यालय की ओर से जारी नामित वरिष्ठ अधीक्षकों की सूची में गोंडा और बस्ती के लिए जेल प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध रंगबहादुर को, आजमगढ़ और बांदा के लिए प्रयागराज की अमिता दुबे, प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल के विजय विक्रम सिंह, सहारनपुर की मेरठ के वीरेश राज शर्मा, आगरा की सेंट्रल जेल अगर के वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार और लखनऊ मंडल के अधिष्ठान कार्यों को निष्पादित करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर को सौंपी गई है।

 

homeslider Politics

नारी शक्ति वंदन अभियान में पीएम मोदी का बयान: महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र को होगा फायदा

नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय आ गया है जब महिलाओं को राजनीति […]

Read More
Education homeslider

CBSE 10th Result 2026 रिजल्ट की तारीख को लेकर बढ़ी हलचल, क्या कल आएगा परिणाम?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित और चिंतित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है और संभावना जताई जा रही है कि यह 14 अप्रैल […]

Read More
Business homeslider

सोने-चांदी को बड़ा झटका: कीमतों में भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है आज का गोल्ड रेट

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 10:15 बजे सोने […]

Read More