आगामी पर्व को शासन की गाइडलाइंस के अनुसार मनाए : जिलाधिकारी

  • परस्पर भाईचारे के साथ मनाएं आगामी पर्व : पुलिस अधीक्षक
  • महराजगंज स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की हुई बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। होली, ईद सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर परम्परागत आयोजन/जुलूस को आयोजित न करें। आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पूर्व में ही कर लें क्योंकि जुलूस/कार्यक्रम में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पूर्ण जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक/सांस्कृतिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इसलिए इन पर्वों को हमे उसी रूप में मनाना चाहिए। कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंचे या कानून व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। इसलिए कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, अन्यथा जिला प्रशासन कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़े

पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों से खतरा, पाल-पोस कर बड़ा किया उसी बेटे ने ले ली जान

उन्होंने कहा कि होलिका को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एसडीएम और सीओ थानों पर संयुक्त बैठक कर आवश्यक निर्देशों से लोगों को अवगत करा दें। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत खंभों और विद्युत तारों का सर्वे कर उनकी मरम्मत करवाने का निर्देश दिया। कहा कि जर्जर और लटकते तारों की भी मरम्मत करा लें। उन्होंने सभी एसडीएम को सीओ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही होलिका स्थलों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रमुख स्थलों मेडिकल टीम तैनात करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पर्वों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़े

पान मसाला थोक व्यापारियों की कालाबाजारी पर कोई अंकुश नहीं

पुलिस अधीक्षक ने भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा की पर्वों का आनंद लेने के लिए आवश्यक है कि नियम और अनुशासन का पालन करें। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। लाउड स्पीकर निर्धारित सीमा में ही बजाएं। जुलूस आदि से अराजक तत्वों को दूर रखें। किसी प्रकार की आशंका उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 गांव पर एक मोबाइल टीम की तैनाती की गई है, जो किसी घटना या सूचना की स्थिति में तत्काल अनुक्रिया करेगी। इसलिए कोई भी घटना होने पर शरारती तत्व बचने नहीं पाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यदि लापरवाही करते हैं तो जवाबदेही सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। दोनों समुदायों के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, सभी एसडीएम और सीओ सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal

नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में प्राइवेट मुंशी संजय कुमार पर लगाया गंभीर आरोप

 अध्यक्ष से की लिखित शिकायत रजिस्ट्री कार्यालय के गोपनीयता को भंग कर रहा प्राइवेट कर्मचारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उपनिबंधक के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का क्रमिक अनशन मंगलवार को 125 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या […]

Read More
Purvanchal

बीआरसी घुघली में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

TET की अनिवार्यता के विरोध में लामबंद शिक्षक करेंगे आंदोलन : मनोज वर्मा TETअनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक एकजुट  घुघली ब्लाक में आज से काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 26 को होगा विशाल प्रदर्शन महराजगंज। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों और सरकार के बीच गतिरोध बढ़ गया है। उच्चतम […]

Read More
Purvanchal

लेखपाल की शिकायत करना पड़ा भारी! संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ता को SDM ने भेजा जेल

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर जिले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है, जहां लेखपाल के खिलाफ शिकायत करना ही शिकायतकर्ता के लिए मुसीबत बन गया। मामला संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर का है। यहां निवासी आरिफ मोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह ने 16 फरवरी को जिलाधिकारी […]

Read More