नेपाल में भीषण सड़क हादसा, पैसेंजर बस नदी में गिरने से छह महिलाओं समेत 18 की मौत, 27 घायल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में नदी में गिर गई। धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 27 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। बस पृथ्वी हाईवे पर जा रही थी, तभी रात करीब 1 बजे धाडिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 में भैसेपाटी इलाके के पास वह सड़क से उतर गई। गाड़ी ढलान से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई और नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रात की घटना की वजह से रेस्क्यू का काम मुश्किल हो गया है।

homeslider Uttar Pradesh

बलिया के लाल का बड़ा धमाल- NDA में हासिल की ALL INDIA RANK-1, खबर सुनकर रो पड़े पिता

उत्तर प्रदेश के बलिया  जिले के एक छोटे से गांव जकरिया के रहने वाले पार्थ कुमार तिवारी ने NDA 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक एक  हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को भी गर्व महसूस […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

आत्मसम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा थारू समाजः योगी

लखीमपुर खीरी पहुंचकर उन्हें कई सौगातें दी मुख्यमंत्री ने  नया लुक संवाददाता लखनऊ। आज का यह कार्यक्रम केवल अधिकार प्राप्त करने का आयोजन मात्र नहीं है। यह अधिकार से आत्मनिर्भरता व आत्मनिर्भरता से आत्मसम्मान की ऐतिहासिक यात्रा का वृतांत भी है। यदि आपको अधिकार मिल रहा है तो अधिकार के साथ-साथ आत्मसम्मान भी मिल रहा […]

Read More
International

काठमांडू स्थित महेंद्र पुलिस क्लब में नेशनल बॉक्स ऑफिस अवार्ड कार्यक्रम भव्य रूप से हुआ संपन्न

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू । काठमांडू स्थित महेंद्र पुलिस क्लब में नेशनल बाक्स आफिस अवार्ड समारोह पूर्वक भव्य रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नागरिक बचाउ महाअभियान के केंद्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ कलाकार मदन कृष्ण श्रेष्ठ, मीरा राणा, दिनेश डी.सी., मिथिला शर्मा तथा क्षितिज […]

Read More