अभिनेता संजय दत्त का हुआ जोरदार स्वागत, भीड़ ने किया मायूस

  • निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से रोड शो में पहुंचे फिल्म अभिनेता
  • बंगला बाजार में लोगों ने छतों से फूल बरसाकर किया संजय दत्त का स्वागत

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। पर्यावरण जागरूकता रोड शो करने बंगला बाजार आए मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त का एक तरफ जोरदार स्वागत हुआ तो वहीं दूसरी ओर आयोजकों को भीड़ ने मायूस जरूर किया। निर्धारित समय 11 बजे से करीब चार घंटे विलंब से कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त को देखने पहुंचे लोग कड़ी धूप की वजह से बड़ी संख्या में लोग वापस हो गए थे। कार्यक्रम स्थल पर लगी बैरिकेटिंग के आसपास चुनिंदा दर्शकों की कतार इस सच को प्रमाणित करती नज़र आई। यह अलग बात है कि रोड शो के दौरान फिल्म अभिनेता संजू बाबा के इर्द गिर्द भीड़ जरूर दिखाई पड़ी जबकि रोड शो के करीब 100 मीटर के आगे की सड़क खाली दिखाई पड़ी।

रविवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने पर्यावरण जागरूकता एवं युवा संवाद के लिए बंगला बाजार में रोड शो का आयोजन किया। रोड शो के लिए मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त का आमंत्रित किया गया। रोड शो के करीब एक किमी के मार्ग को बैरिकेटिंग और होर्डिंग लगाकर बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रोड शो सुबह 11 बजे शुरू होना तय हुआ था। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों का सुबह से आना शुरू हो गया था।दोपहर करीब दो बजे तक फिल्म अभिनेता के नहीं आने और कड़ी धूप होने की वजह से आगंतुकों का खासतौर पर महिलाओं का वापस होना शुरू हो गया। इस पर मौके पर मौजूद महिला नेता ने महिलाओं को रोकने का बहुत प्रयास किया कुछ महिलाएं तो रुकी लेकिन अधिक संख्या में महिलाएं वापस चली गई। फिल्म अभिनेता संजय दत्त का रोड शो शुरू होने पर उनके काफिले के इर्द गिर्द भीड़ जरूर देखने को मिली लेकिन काफिले से करीब सौ मीटर की दूरी पर बैरिकेटिंग के पास गिनती के लोग ही नजर आए। उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने से आयोजक काफी मायूस नजर आए।

ये भी पढ़ें

मुख्यालय में PCS के बजाए प्रोन्नत IAS की तैनाती

दुकानें बंद होने से दुकानदार हुए निराश

बंगला बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। रोड शो का आयोजन होने की वजह से रविवार को बाजार नहीं लग पाई। इस शो की वजह से बंगला बाजार पुलिस चौकी से पेट्रोल पम्प तक के मुख्य मार्ग की सभी (मेडिकल स्टोर छोड़कर) दुकानों को सुबह से ही बंद करा दिया गया था। रोड शो में विलंब होने की वजह से दुकानें शाम तक नहीं खुल पाई। व्यापारियों को निराश होना पड़ा।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा: चौकी के अंदर नाबालिग छात्र की पिटाई, दो दरोगा निलंबित

पूछताछ के बहाने थाने बुलाए गए 15 वर्षीय छात्र को दी गई थर्ड डिग्री, हाथ में हुआ फ्रैक्चर ताऊ से चौकी में मांगी गई थी 10 हजार रुपये की घूस ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में पुलिस चौकी के भीतर नाबालिग छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

न्यायालय को बम से उडाने की दी थी धमकी

यूपी ATS नें किया गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी ATS  नें VPN  का पेड वर्जन प्रयोग कर अलग अलग लोगों से वाइफाई कनेक्शन लेकर अपनी पहचान छुपाने का हर संभव प्रयास कर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल करने वाले आरोपी विशाल रंजन को आजमगढ़ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुख्यालय में PCS के बजाए प्रोन्नत IAS की तैनाती

कारागार विभाग में IPS  के अंडर में IAS! AIG के पास विभाग के समस्त कमाऊ अनुभागों का प्रभार नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के कारागार मुख्यालय में आईपीएस के अंडर में आईएएस काम कर रहा है। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन इस सच को कारागार विभाग के मुख्यालय में आसानी से […]

Read More