नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, डेढ़ दर्जन लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

धादिंग/नेपाल। सोमवार तड़के धादिंग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी हाईवे पर अनियंत्रित होकर त्रिशुली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या सड़क की खतरनाक स्थिति मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत कार्य जारी है और प्रशासन मृतकों की पहचान तथा परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

homeslider International

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह

शाश्वत तिवारी तेहरान। भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें वहां रहने वाले नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है। नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। परमाणु कार्यक्रम पर समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के […]

Read More
Analysis homeslider

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”-संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का आलोक

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”, यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा का उद्घोष है। यह हमें स्मरण कराता है कि हमारी शक्ति केवल आर्थिक विकास या राजनीतिक प्रभुत्व में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक निरंतरता में है। जब तक हमारे घरों में वेद-मंत्रों की गूंज रहेगी, जब तक बटुकों के चरणों से आंगन पवित्र होता […]

Read More
Crime News homeslider

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

नोएडा। नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड यूनिट पर छापेमारी की। कार्रवाई थाना फेस-2 क्षेत्र में की गई, जहां गुलाब जामुन में मिलावट की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की और भारी मात्रा में खाद्य तेल […]

Read More