‘शतक’ फिल्म की योगी आदित्यनाथ ने की सराहना, बोले-RSS की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रेरणादायी पहल

यूपी/MP।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता वीर कपूर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक-संघ के 100 वर्ष’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कीं।

ये भी पढ़ें

जेल से रिहा होते ही परिवार संग जश्न में डूबे राजपाल यादव

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए ‘शतक’ की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “ऐसी फिल्में समाज को संगठन के इतिहास, उसके मूल विचारों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान से परिचित कराती हैं। फिल्म निर्माता वीर कपूर ने मुख्यमंत्री को फिल्म के निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके वैचारिक आधार और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को दर्शाती है। भेंट के दौरान फिल्म का पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया भर्ती

 

homeslider Sports

T20 World Cup से बाहर होने पर बांग्लादेश में बवाल, कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का बड़ा आरोप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश टीम के बाहर रहने के फैसले ने देश के क्रिकेट जगत में गहरी हलचल पैदा कर दी है। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी। आधिकारिक तर्क यह था कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं […]

Read More
homeslider Politics

राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में पेश, बोले—माफी नहीं, ट्रायल का करेंगे सामना

महाराष्ट्र की सियासत उस वक्त गरमा गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में पेशी के लिए भिवंडी कोर्ट पहुंचे। अदालत जाते समय उनके काफिले को मुलुंड टोल नाका के पास भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को और तीखा बना दिया। राहुल गांधी के […]

Read More
Entertainment homeslider

प्रेग्नेंट हैं सर्गुन मेहता? शादी के 12 साल बाद रवि दुबे के घर गूंजेगी किलकारी ?

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल सर्गुन मेहता और रवि दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के लगभग 12 साल बाद सर्गुन की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ पोस्ट्स के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे […]

Read More