मिचेल मार्श की तूफानी पारी, रोहित-ईशान को छोड़ा पीछे, पावरप्ले रिकॉर्ड में स्टीफन मायबर्ग अब भी टॉप पर

Untitled 6 copy 23

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 20 फरवरी को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन ठोके। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 193.94 रहा। मार्श ने अपनी 64 रन की पारी में से 53 रन सिर्फ पहले छह ओवर (पावरप्ले) में बना दिए। इसके साथ ही उन्होंने T20 वर्ल्ड कप इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की सूची में बड़ा उछाल मारते हुए रोहित शर्मा, ईशान किशन और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। पावरप्ले रिकॉर्ड: मार्श दूसरे नंबर पर मार्श के 53 रन T20 वर्ल्ड कप इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में शीर्ष स्थान अब भी नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग के नाम है, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में 57 रन बनाए थे। 12 साल से यह रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है।

T20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 57 – स्टीफन मायबर्ग (आयरलैंड के खिलाफ, 2014)
  • 53 – मिचेल मार्श (ओमान के खिलाफ, 2026)
  • 51 -रोहित शर्मा (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2024)
  • 50 – केएल राहुल (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
  • 50 – ईशान किशन (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2026)
  • 49 – क्विंटन डी कॉक (इंग्लैंड के खिलाफ, 2024)

अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में मायबर्ग का यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं।

9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल, ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और ओमान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। 105 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने महज 9.4 ओवर में मुकाबला जीत लिया और T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण का अंत शानदार अंदाज में किया। मार्श की इस पारी ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी नया अध्याय जोड़ दिया।

Spread the love

Abhishek Porel arrested
Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी के वादे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप

Abhishek Porel arrested : दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हुगली के मोगरा थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के आधार पर दर्ज इस केस में पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने, धमकी देने […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट, टीवी और मोबाइल पर यहां देख पाएंगे लाइव

15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप […]

Spread the love
Read More