दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Untitled 7 copy 21

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में IED धमाके की साजिश रच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, ऐतिहासिक लाल किला के आसपास संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित मंदिरों को भी संभावित निशाने के रूप में चिन्हित किया गया है।

खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट

जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन IED हमले के जरिए भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना सकता है। बताया जा रहा है कि छह फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद बदले की मंशा से भारत में बड़ी वारदात की कोशिश की आशंका जताई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रमुख मंदिरों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क मोड पर रखी गई है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More