गोमतीनगर: शादी समारोह में फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, नहीं चेत रहे लोग

Untitled 1 copy 34
  • विराट खंड एक में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हर्ष फायरिंग पर पाबंदी और उससे होने वाली घटनाओं के बावजूद लोग सजग नहीं हो रहे हैं। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराट खंड एक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में शादी समारोह चल रहा था। मेहमान इकट्ठा थे और हर चेहरे पर खुशी थी। इसी दौरान अपना प्रभाव दिखाने के लिए नशे में धूत एक व्यक्ति ने असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। तभी शादी समारोह में शामिल होने आए अलीगंज क्षेत्र स्थित चांद गंज निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार यादव के सीने में जा धंसी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चंद मिनटों के भीतर ही खुशियां काफूर हो गई। सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। डीसीपी पूर्वी ने गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई है।

ये भी पढ़ें

क्या ग्रेट निकोबार बनेगा भारत का सिंगापुर, या टूटेगा पर्यावरणीय संतुलन?

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराट खंड एक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शादी समारोह चल रहा था। शादी में शामिल हुए मेहमान एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दे रहे थे कि तभी अपना प्रभाव दिखाने के लिए नशे में धूत एक व्यक्ति ने असलहे से फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। एक गोली शादी में शामिल होने आए अलीगंज क्षेत्र स्थित चांद गंज निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार के सीने में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल सुनील कुमार यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि एक शास्वत सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है जो मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup से बाहर होने पर बांग्लादेश में बवाल, कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का बड़ा आरोप

पुलिस प्रशासन चेता और न ही लोग, झूठी शान में चली गई एक जान

समारोहों की चमक-धमक में झूठी शान और नशे में धूत होकर की जाने वाली फायरिंग की घटनाओं पर प्रशासन व पुलिस के लाख दावों के बावजूद अंकुश नहीं लग पा रहा है। चंद मिनटों में खुशियों को खाक करने वाली ऐसी घटनाओं के लिए लोग भी कम दोषी नहीं हैं। गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित विराट खंड में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में की गई फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की पूरी कवायद पर सवालिया निशान लगा दिया है। राजधानी लखनऊ में समारोहों के दौरान होने वाली फायरिंग से लोगों की असमय मौत का यह सिलसिला पुराना है। हर बार ऐसी किसी घटना के बाद प्रशासन व पुलिस के अफसर कुछ दिनों तक तो समारोहों में असलहों के प्रदर्शन को रोकने के लिए सतर्कता बरतते हैं, पर चंद दिनों बाद ही शांत बैठ जाते हैं। यही वजह है कि लाइसेंसी या फिर अवैध असलहे लेकर उनका प्रदर्शन करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

Spread the love

LPG Price Today
Business homeslider Uttar Pradesh

13 अक्टूबर LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, देखें दिल्ली से पटना तक के दाम

LPG Price Today: 13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर? यहां देखें रेट LPG Cylinder Price Today, 13 October 2026: त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ घरों में रसोई गैस की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू बजट बनाने से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानना […]

Spread the love
Read More
dara singh chahihan
homeslider Politics Uttar Pradesh

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

हेडिंग: AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश! क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा राकेश निडर Lucknow :  प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले […]

Spread the love
Read More
Crime News

मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस

फंदे से झूलती युवती की बचाई जान ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही 24 वर्षीय युवती को गोरखपुर पुलिस ने महज 6 मिनट में पहुंचकर बचा लिया। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई हुई। […]

Spread the love
Read More