Headline

22-23 फरवरी को दिल्ली में एआई और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज शिक्षाविद्

  • डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में आयोजित होगी दो दिवसीय भव्य संगोष्ठी
  • एआई के दौर में ‘एकात्म मानववाद’ की प्रासंगिकता पर मंथन करेंगे वैश्विक विद्वान

लखनऊ। तकनीकी क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से देश की राजधानी में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), शैक्षिक फाउंडेशन और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 और 23 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी का आयोजन नई दिल्ली के जनपथ स्थित प्रतिष्ठित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में होगा। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता’ रखा गया है।

ये भी पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर ‘गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ का शुभारंभ

ABRSM के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से 800 से अधिक शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और नीति-निर्धारक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह होगी कि इसमें एआई और समाज के अंतर्संबंधों पर केंद्रित सैकड़ों महत्वपूर्ण शोध पत्र (Research Papers) प्रस्तुत किए जाएंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक माहासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दोनों दिन अलग-अलग सत्रों के माध्यम से तकनीक और मानवता के मेल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी जिस्में डीपफेक (Deepfake), डिजिटल नैतिकता और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में मानवीय मूल्यों के समावेश पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें

41 साल की उम्र में मोहम्मद नबी का शानदार प्रदर्शन, ICC टूर्नामेंट में बनाया खास रिकॉर्ड

प्रदेश महामंत्री जोगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र (22 फरवरी) में केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद (वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय) मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महासचिव प्रो. गीता भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हेमचंद जैन सहित शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियां मार्गदर्शन देंगी। प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह सम्मेलन डिजिटल युग में तकनीक और मानवता के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक वैश्विक रोडमैप तैयार करेगा।

Delhi homeslider

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 1 घंटे में, मोदीपुरम तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक सीधे संचालित होगी। इस परियोजना के शुरू होने के बाद 82 किलोमीटर का […]

Read More
Crime News Delhi homeslider

मर्डर केस की जांच में Blinkit पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

राजधानी दिल्ली में सामने आए दो अलग-अलग हत्या मामलों की जांच के दौरान ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म Blinkit का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में […]

Read More
Delhi homeslider

सीमा हैदर बनीं छठी बार मां, रबूपुरा में बेटे के जन्म पर जश्न

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीमा ने हाल ही में एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब […]

Read More