फरवरी में ही बढ़ने लगी गर्मी, केरल में 36°C पार; जानिए आपके शहर का हाल

फरवरी का महीना आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है। उत्तर से दक्षिण तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कई मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि रात में हल्की ठंड अब भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान केरल के पुनालुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को समय से पहले गर्मी का एहसास हो रहा है।

वहीं उत्तर भारत में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा औसत से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। राजधानी नई दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, जबकि दिन में करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

असम की सियासत गरमाई: प्रियंका गांधी बोलीं-ध्रुवीकरण नहीं, विकास पर हो बात

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज अलग है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में भी तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

फरवरी में ही गर्मी का असर दिखने लगा है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस साल गर्मी जल्दी दस्तक दे रही है। आने वाले दिनों में तापमान के रुझान पर सभी की नजर रहेगी।

homeslider International

विदेश मंत्रालय ने भारत-अफ्रीका संबंधों पर सलाहकार समिति की बैठक की

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-अफ्रीका संबंधों पर विदेश मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की। बैठक में व्यापार एवं निवेश, सुरक्षा, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग में बढ़ते संबंधों पर चर्चा की गई। बैठक में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और विदेश मंत्रालय के कई आला अधिकारी […]

Read More
Delhi Weather

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत, लेकिन अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में ‘एनर्जी लॉकडाउन’, शादी-ब्याह तक पर पाबंदी

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच आर्थिक दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में देशभर में बाजारों और शॉपिंग मॉल के समय पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है। सरकारी […]

Read More