फुलेरा दूज आज: राधा-कृष्ण संग फूलों की होली का पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Untitled 1 copy 31

राजेन्द्र गुप्ता 

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला फुलेरा दूज का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी। यही कारण है कि इस दिन ब्रज क्षेत्र के मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है और चारों ओर फूलों की सुगंध व भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिलता है। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है और भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

शुभ मुहूर्त और तिथि : हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 18 फरवरी 2026 को शाम 04:57 बजे से शुरू होकर 19 फरवरी 2026 को दोपहर 03:58 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर फुलेरा दूज का मुख्य पर्व आज, 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को मनाया जा रहा है। शास्त्रों में इस दिन को ‘अबूझ मुहूर्त’ माना गया है। यानी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य बिना पंचांग देखे भी किए जा सकते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह दिन दोषमुक्त होता है और इस दिन शुरू किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहती है।

फुलेरा दूज पर करें ये शुभ कार्य

  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और राधा-कृष्ण पूजन का संकल्प लें।
  • पूजा में ताजे और सुगंधित फूलों का प्रयोग करें। भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूल विशेष रूप से अर्पित करें।
  • ठाकुर जी को प्रेमपूर्वक गुलाल का टीका लगाएं।
  • भगवान की कमर पर गुलाल से भरी छोटी पोटली बांधने की परंपरा निभाएं, जो होली के आगमन का संकेत मानी जाती है।
  • प्रसाद में माखन-मिश्री, पोहा या सफेद मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना गया है।ये भी पढ़ें

आज से शुरू होगा पयोव्रत, संतान सुख और भगवान विष्णु की कृपा के लिए विशेष व्रत

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन काले या गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। घर में सात्विक भोजन बनाएं और मांस-मदिरा जैसी तामसिक चीजों से दूर रहें। साथ ही किसी का अपमान न करें और मन में क्रोध या ईर्ष्या न रखें, क्योंकि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और क्षमा का संदेश देता है।

विवाह बाधा दूर करने का विशेष दिन

मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि सच्चे मन से किया गया दान सुख-समृद्धि और धन लाभ के योग बनाता है।

Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में मिलावट का पर्दाफाश करना उद्देश्य: स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

Varanasi: संस्कृति संसद में भारतीय धर्मशास्त्रों, मनुस्मृति और सनातन परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करते हुए स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मनुस्मृति में संशोधन करना नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रों में कथित रूप से किए गए प्रक्षेप, मूल ग्रंथों में मिलावट और विदेशों में पहुंचाई गई दुर्लभ पांडुलिपियों की वास्तविकता […]

Read More