356 मैच और एक नया मुकाम : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जैसे ही वह कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर टॉस के लिए उतरीं, उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड जुड़ गया।

दरअसल, हरमनप्रीत कौर अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस मुकाबले के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 356वां मैच था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी Suzie Bates के नाम था, जिन्होंने 355 मुकाबले खेले थे। हरमनप्रीत ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

कानपुर में ‘डिग्री माफिया’ का पर्दाफाश : नौ राज्यों में फैला जाल, 14 यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट बरामद

टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से की, जिसमें पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। दूसरे मैच से पहले ही कप्तान ने यह खास उपलब्धि हासिल कर भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया। हरमनप्रीत ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। अब तक वह 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। खास बात यह है कि महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी पहले से ही उनके नाम दर्ज है।

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर Ellyse Perry हैं, जिन्होंने 349 मुकाबले खेले हैं। वहीं भारत की पूर्व कप्तान Mithali Raj 333 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं और न्यूजीलैंड की Sophie Devine 305 मैचों के साथ सूची में शामिल हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी टीम के लिए पूरी निष्ठा से खेलती रहेंगी। मैच से पहले टीम इंडिया के कोच अमोल मजूमदार ने भी उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Delhi homeslider National

UIDAI : अब ऐसे आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आधार सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने स्वदेशी डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia के साथ रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत अब नागरिक Mappls App के जरिये अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से […]

Read More
homeslider Jharkhand

अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट

सैंकड़ों गांवों के ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित सरकारी रिकॉर्ड्स से गायब हैं सैकड़ों गांव ग्रामीणों का कब्जा नहीं और उनकी जमीन पर मॉल बना रहा BSP रंजन कुमार सिंह बोकारो स्टील प्लांट के लिए करीब 34,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 1960 के दशक में हुआ था, जिसमें मात्र आधी जमीन पर प्लांट बना, अन्य […]

Read More
Sports

SRH vs LSG : हैदराबाद में रनों की बारिश तय? बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल

तेलंगाना । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई-स्कोरिंग रहने की पूरी संभावना है। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें   ये भी पढ़ें […]

Read More