मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पनियरा विधानसभा के रामनगर मुजुरी में हुआ जनता चौपाल का आयोजन

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! मनरेगा बचाओ संग्राम की अगली कड़ी में आज पनियरा विधानसभा के रामनगर(मुजुरी) में एक जनता चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया। इसका आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य और जिला सचिव अमरजीत निषाद ने किया था। संवाद कार्यक्रम का संचालन जिला मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कल लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में मजदूरों और किसानों ने घेराव में भाग लिया और पुलिस जुल्म के विरोध डटकर अपनी आवाज बुलंद की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

अंटार्कटिका में दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’: बर्फीले महाद्वीप पर चमका अद्भुत सूर्यग्रहण

 

चौपाल में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि अब नए मनरेगा कानून में मजदूर भिखारी की औकात में आ जाएगा क्योंकि उसे अपने गांव में रोजगार नहीं मिलेगा उसे मजबूरन पलायन करके उद्योगपतियों के शरण में जाना होगा जहां वह उनके श्रम का मूल्य नहीं देकर के भिक्षा देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिव पूजन और शिक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष दीपचंद तिवारी, अनुसूचित जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में मनरेगा मजदूरों के बीच में इस अलख को जागने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद जिला महासचिव बख्शीश अली मंडल अध्यक्ष महेश पासवान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम आशीष पासवान, जितेंद्र पासवान, राम नगीना सहानी ,श्याम देव , मुस्तफा हुसैन, राम भवन, राम भजन, जानकी देवी, भाग्यवती देवी, गुलाबी देवी, मनोरमा और सरस्वती देवी सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं जन चौपाल में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

बरसाने की लट्ठमार होली 2026: जानें कब से शुरू होता है उत्सव और क्या रहेगा समय

homeslider National

नेपाल से श्रीलंका तक फैला ड्रग जाल, 10 करोड़ की नशे की खेप बरामद

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो नेपाल, भारत और श्रीलंका तक फैला हुआ था। इस कार्रवाई में एजेंसी ने करीब 10 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। जब्त किए गए सामान में 77.60 किलोग्राम हैशिश ऑयल और 2 किलोग्राम चरस शामिल है। इसके […]

Read More
homeslider National Politics

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम का नाम जुड़ा, हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया

डेरा सच्चा सौदा  गुरमीत राम रहीम सिंह प्रमुख   से जुड़ा एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय  ने पत्रकार हत्या मामले में राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया है। यह मामला लगभग दो दशक पुराना था और लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही […]

Read More
homeslider International

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

पुराने सभी राजनीतिक दल धराशाई, विपक्ष में बैठने लायक भी सीटें जीतने के लायक नहीं सरकार बनाने के लिए 275 सीटों में 138 की दरकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में चुनाव बाद वोटों की गिनती का जो रूझान आ रहा है उससे तय है कि पुरानी कोई भी पार्टी बहुमत तो दूर, विपक्ष के […]

Read More