होली का त्योहार नजदीक आते ही महानगरों में काम करने वाले लाखों लोग अपने घर—खासतौर पर यूपी और बिहार—लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ी परेशानी कन्फर्म टिकट की होती है। लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे ने होली के मौके पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिससे अतिरिक्त भीड़ को संभाला जा सके।
दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों से यूपी-बिहार रूट पर यात्रा करने वालों के लिए यह कदम खास अहम है। टिकट बुक करने से पहले नीचे दी गई स्पेशल ट्रेनों की सूची जरूर देख लें।
होली स्पेशल ट्रेनों की सूची
-
04123 / 04124 – प्रयागराज जंक्शन ↔ हजरत निजामुद्दीन (18 फरवरी–9 मार्च, बुधवार/रविवार व गुरुवार/सोमवार)
-
04054 / 04053 – नई दिल्ली ↔ बरौनी (20 फरवरी–8 मार्च, प्रतिदिन)
-
04060 / 04059 – नई दिल्ली ↔ सुपौल (20 फरवरी–8 मार्च, प्रतिदिन)
-
04066 / 04065 – आनंद विहार ↔ खोरधा रोड (27 फरवरी–4 मार्च, प्रतिदिन)
-
04022 / 04021 – नई दिल्ली ↔ गोरखपुर (20 फरवरी–7 मार्च, शुक्रवार/शनिवार)
-
04070 / 04069 – आनंद विहार ↔ शेखपुरा (20 फरवरी–6 मार्च, शुक्रवार/मंगलवार)
-
04010 / 04009 – दिल्ली जंक्शन ↔ सीतामढ़ी (26 फरवरी–6 मार्च, चयनित तिथियां)
-
04203 / 04204 – लखनऊ ↔ नई दिल्ली (23 फरवरी व 2 मार्च)
-
04209 / 04210 – वाराणसी ↔ दिल्ली जंक्शन (24 फरवरी–7 मार्च, प्रतिदिन)
-
04213 / 04214 – अयोध्या कैंट ↔ आनंद विहार (24 फरवरी–6 मार्च, चयनित तिथियां)
इन ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर साढ़े 17 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पिछले साल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना से सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती होगी। रेलवे अस्पताल में 30 बेड आरक्षित रखे जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले टिकट बुक करें और स्टेशन पर भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
