मातृशक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक धुरी : धामी

Untitled 4 copy 20

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वमांगल्य सभा के तत्वावधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान सर्वोच्च है और मातृशक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक धुरी है। मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की नींव पर खड़ा है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखना और उन्हें साकार करना सीखा। उन्होंने कहा कि जीवन में पद और प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण मजबूत चरित्र और स्पष्ट उद्देश्य होते हैं।

ये भी पढ़े

पलामू में रंगरेलियां मनाते धरे गए जेई साहेब, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

उन्होंने कहा कि माता द्वारा दिए गए संस्कार व्यक्ति के चरित्र और विचारों की आधारशिला होते हैं। प्रभु राम, भगवान कृष्ण और छत्रपति शिवाजी के जीवन में भी माताओं की भूमिका निर्णायक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती व्यस्तता के कारण परिवारों के बीच संवाद कम हुआ है और संयुक्त परिवारों का स्वरूप कमजोर पड़ा है। ऐसे समय में ‘कुटुंब प्रबोधन’ की अवधारणा अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि परिवार ही बच्चों की पहली पाठशाला होता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और मातृशक्ति की भूमिका को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़े

देहरादून बनी अपराधों की राजधानी, एक और युवक की बेसबैट से पीटकर हत्या

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि सेवा मानव जीवन का मूल संस्कार है और परिवार ही सेवा, समर्पण और संवेदना की पहली पाठशाला है। उन्होंने कहा कि मां समाज निर्माण की आधारशिला है, जो बच्चों में संस्कार, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एकल परिवारों के बढ़ने और व्यस्त जीवनशैली के कारण पारिवारिक संवाद कम हुआ है। ऐसे में परिवारों को सेवा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा, ताकि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार हो सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सप्त मातृ शक्ति सम्मान’ के तहत ममता राणा, ममता रावत, शैला ब्रिजनाथ, साध्वी कमलेश भारती, राजरानी अग्रवाल, मंजू टम्टा और कविता मलासी को सम्मानित किया।

Spread the love

Narad Muni
homeslider Religion

नारद मुनि की कथा: किसके भाग्य से आता है घर में धन?

Narad Muni: कई बार इंसान अपनी मेहनत और कमाई पर इतना गर्व करने लगता है कि उसे लगता है कि परिवार की हर खुशी सिर्फ उसी की वजह से है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे जीवन में मिलने वाली सुख-सुविधाओं के पीछे भाग्य, रिश्तों और परिस्थितियों की भी कोई भूमिका हो सकती […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों ने गौरीगंज अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। ये विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह – गोसाईगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन)। राकेश प्रताप सिंह इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2022 का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More