मनरेगा रोजगार योजना नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है: अविनाश पाण्डेय

  • कांग्रेस कार्यकर्ता दमनकारी नीतियों से ना डरेगा, ना झुकेगा, ना रुकेगा: अजय राय

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधान सभा घेराव के लिए प्रदेश के कोन-कोने से राजधानी लखनऊ तक आज कांग्रेस जहां सड़क पर तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ रही थी वहीं शासन और प्रशासन सत्ता के इशारे पर विधान सभा घेराव कार्यक्रम को लाठी डंडे के बल पर रोंकने का असफल प्रयास करती नज़र आई। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से कांग्रेस कार्यकाताओं को कानूनी नोटिस देने के साथ उत्पीडित किया जा रहा था उसके वावजूद जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कल से ही कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही कैद करना शुरू कर दिया गया। इसके बावजूद बड़ी तादात में जो कार्यकर्ता नेता निकलने में कामयाब हो गए उन्हें रास्तों में भी रोकने का प्रयास किया गया परंतु तमाम रोक-टोक एवं प्रशासनिक दांव पेंच के बावजूद भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आहवान पर विधानसभा के घेराव के लिए लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

लखनऊ में भारी पुलिस बल और बैरीकेडस लगाकर कांग्रेस कार्यालय के चारों तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया और छावनी में तब्दील कर दिया गया। जोश में भरे हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से जूझते रहे और विधानसभा की तरफ कूच करते रहे जिसके दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता चोटिल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की जनविरोधी नीतियों, मनरेगा योजना के विरूद्ध हो रहे कुचक्र, मजदूरों के बकाया भुगतान तथा ग्रामीण आजीविका पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करतेे हुए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढे़ जिन्हें रोकने के लिए के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा जगह-जगह बैरिकेडस लगाए गए परंतु फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जज्बे के साथ नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़े जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की एवं तीखी नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सख्ती पूर्वक रोंकने की कोशिश की गई।

प्रशासन ने सत्ता के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय सहित उक्त सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बसों के माध्यम से अस्थाई जेल ईको गार्डेने ले जाया गया। प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की समग्र आर्थिक प्रणाली को चलाने वाला आधार स्तंभ था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि दमन और लाठीचार्ज से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, बल्कि और मजबूती से जनसंघर्ष को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Delhi homeslider National

UIDAI : अब ऐसे आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आधार सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने स्वदेशी डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia के साथ रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत अब नागरिक Mappls App के जरिये अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से […]

Read More
homeslider Jharkhand

अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट

सैंकड़ों गांवों के ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित सरकारी रिकॉर्ड्स से गायब हैं सैकड़ों गांव ग्रामीणों का कब्जा नहीं और उनकी जमीन पर मॉल बना रहा BSP रंजन कुमार सिंह बोकारो स्टील प्लांट के लिए करीब 34,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 1960 के दशक में हुआ था, जिसमें मात्र आधी जमीन पर प्लांट बना, अन्य […]

Read More