हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिला हथियारों का जखीरा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक पूर्व शिक्षक के आवास से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के निकट एक घर से दो देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित 7.62 एमएम AK-47 कारतूस बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।  यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होने वाली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण

 

पुलिस इसे संवेदनशील परिप्रेक्ष्य में गंभीरता से देख रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। आरोपी मोबिन खान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह पूर्व में POCSO एक्ट के मामले में जेल जा चुका था, जिसके चलते नैनीताल जिले के एक सरकारी स्कूल से शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद वह घर लौटा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था। उसकी मानसिक स्थिति भी संदिग्ध बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

 

छापेमारी के दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा 7/25(1क) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि AK-47 का प्रतिबंधित कारतूस कहां से प्राप्त हुआ और इसका क्या इरादा था। पुलिस ने संवेदनशील इलाके में गश्त बढ़ा दी है और किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त नजर रखने का भरोसा दिया है।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में टिहरी बांध विस्थापित को 15 साल बाद मिला भूखंड पर कब्जा

देहरादून। जिला प्रशासन की तत्पर और प्रभावी कार्रवाई से ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवार को 15 वर्षों से आवंटित आवासीय भूखंड पर विधिवत कब्जा दिलाया गया। कब्जा मिलने के बाद लाभार्थी महिला ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। यह […]

Read More
Uttarakhand

चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, संख्या पर नहीं होगी सीमा

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न […]

Read More
Politics Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने हेतु 2.5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक […]

Read More