बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार का कारोबार

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.26 अंक की गिरावट के साथ 82,480.40 अंक पर खुला और इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 69.67 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 82,557.09 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.50 अंक टूटकर 25,423.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 16 अंक यानी 0.06 फीसदी उतरकर 25,455.10 अंक पर रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

म्यूनिख कॉन्फ्रेंसः UNSC रिफॉर्म का संकल्प, फुर्तीली और गतिशील विदेश नीति

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, ऑटो, मीडिया, धातु, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। फार्मा, स्वास्थ्य, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी थी। सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स का ज्यादा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे थे।(वार्ता)

ये भी पढ़ें

अधिवक्ता शोएब हत्याकांड: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

 

Business Economy homeslider

ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ऐतिहासिक सुरंग, ट्रेन और गाड़ियां साथ दौड़ेंगी

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली अंडरवॉटर रोड कम रेल टनल बनाने को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना NH-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 4 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित […]

Read More
Business

सोने-चांदी के भाव में तेजी, चांदी 8500 रुपये महंगी, क्या बनेगा नया रुख?

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। अमेरिका में उम्मीद से कमजोर महंगाई के आंकड़ों ने इस साल फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं जगा दी हैं। शुक्रवार, 5 मार्च को MCX पर चांदी की कीमतें 3.62% (8564 रुपये) की बढ़त के साथ […]

Read More
Business Economy homeslider Politics

क्रू संकट से सबक, इंडिगो 1000 पायलटों की मेगा भर्ती की तैयारी में

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo एक बड़े भर्ती अभियान की तैयारी में है। कंपनी ने 1000 से अधिक पायलटों को नियुक्त करने की योजना बनाई है, जो भारतीय एविएशन सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में गिनी जा सकती है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब पिछले वर्ष क्रू […]

Read More