सोनौली में ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर GST इंटेलिजेंस का छापा

  • कंप्युटर समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त, एक हिरासत में

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत सोनौली में सोमवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) लखनऊ की टीम ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर करीब दस घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया और कंप्यूटर समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। सुबह लगभग नौ बजे एसआईओ के. एम. यादव के नेतृत्व में टीम सर्च वारंट के साथ सोनौली पहुंची। टीम ने ‘देवकीनंदन’ ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गहन जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में संबंधित व्यक्ति के कार्यालय में न मिलने पर टीम नौतनवां स्थित उसके आवास पहुंची और ट्रांसपोर्ट एजेंट‌ को हिरासत में लेकर वापस कार्यालय लाई।

दिनभर चली कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य वित्तीय अभिलेख जब्त किए गए। शाम करीब सात बजे टीम जब्त दस्तावेजों और हिरासत में लिए गए युवक के साथ रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी और फर्जी रिफंड से जुड़े एक बड़े मामले के तहत की गई है। जांच में कई फर्मों के जीएसटी खातों में कथित हेराफेरी के संकेत मिले हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा होने की संभावना है।

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Purvanchal

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव : अवस्थी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को रविवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक आदर्श, सक्षम और उत्तरदायी पुलिसकर्मी के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला होता है। […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय […]

Read More