चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, जगत में कोई न परमानेंट

  • चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि
  • दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव
  • एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को आशियाना के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में शिवरात्रि महोत्सव हुआ। इस मौके पर दिव्य भजन संध्या हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों का रसास्वादन किया।

चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सभागार में हुई शिव भजन संध्या एवं शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शाम तीन बजे शुरू हुआ। भजन संध्या के आयोजक डॉ संजीव अवस्थी ने बताया कि महाराज दिवाकर वेदांश जी ने भगवान शिव की लीलाओं को बड़े ही सुंदर अंदाज में पेश कर पूरे सभागार का माहौल भक्तिमय कर दिया। चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, इस जगत में कोई नहीं परमानेंट…सरीखे कई भक्तिमय संगीतमय भजनों की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। पूरा सभागार हर हर महादेव..बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।

उधर एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तगणों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने नृत्य पेश कर शोभायात्रा को और आकर्षित बना दिया। इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए शरबत और ठंडाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महारुद्राभिषेक भी कराया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

Central UP homeslider Uttar Pradesh

Valentine’s Day : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

ए. अहमद सौदागर लखनऊ। वेलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को मनाए जाने वाले इस दिन को देखते हुए शहर के पार्कों, मॉल, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के […]

Read More
Central UP homeslider

शासन ने दो IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन ने शुक्रवार दोपहर दो IPS  अफसरों के तबादले किए हैं। इस दौरान 2001 बैच के आईपीएस अफसर आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उ.प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ बनाया गया। वहीं 2000 बैच के आईपीएस नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना नया लुक संवाददाता लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई […]

Read More