उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा महराजगंज! आज पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज त्रिपाठी के पैतृक ग्राम हरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा के माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहीदों की अमर गाथाएं युगों-युगों तक युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी ने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसकी कीमत कभी चुकाई नहीं जा सकती और उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। विधायक ने घोषणा की उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से शहीद पार्क के सुंदरीकरण हेतु बजट स्वीकृत कर दिया है। साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को आश्वस्त किया कि वे सदैव तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
देहरादून में पांच हत्याओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह को हटाया
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विजय सिंह (एडवोकेट), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन नारायण मिश्रा, राजन तिवारी, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. रामनारायण चौरसिया, एम.पी. सिंह, विनय तिवारी, हनुमान कनौजिया, अमर मणि पासवान, कैफ खान, सुदेश मोहन (एडवोकेट), प्रदीप अग्रहरि (पत्रकार), केशव मिश्रा (पत्रकार), रवि श्रीवास्तव (पत्रकार), चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर, थानाध्यक्ष फरेंदा योगेंद्र राय, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी एवं जवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र स्मृति को नमन किया। राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को पूरा क्षेत्र सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।
ये भी पढ़ें
