जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गौकशी और उसकी तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र निवासी मोनू उर्फ बलवंत का बुधवार को जौनपुर जिले में आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही बलवंत ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल भिजवाया, जहां से इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News

पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही […]

Read More
Crime News

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब […]

Read More
Crime News

सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 15 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र में पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश का मामला थमा भी नहीं थमा कि […]

Read More